देश के कई इलाकों में जहां सामान्य से अधिक आई बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं देश का एक इलाका ऐसा भी है जहां लोगों को बारिश के देवता को खुश करने के लिए तरह-तरह के उपाए करने पड़ रहे हैं।
असम भारत का एक ऐसा ही इलाका है जहां मानसून के मौसम में भी लोग अब तक बारिश से महरूम है। यहां राज्य सरकार बारिश के कई उपाए कर रही है तो वहीं आम लोग भी अपनी परंपराओं का सहारा ले रहे हैं।
एएनआई की खबर के अनुसार असम के जोरहाट में लोगों ने इंद्रदेव को खुश करने के लिए दो मेढ़कों की शादी कराई । इस शादी को पूरे रीति-रिवाज से संपनं कराने के लिए बकायदा पड़ित जी को भी बुलाया गया था। जोरहाट के लोगों का कहना है कि ऐसा करने से इंद्रदेव खुश होगें और इलाके में जल्द ही तेज बारिश होगी।
मेढ़को की शादी का विडियो देखें-..#WATCH: A unique wedding of frogs organised by locals in Jorhat (Assam) to appease rain Gods.https://t.co/9bxfat7D1o— ANI (@ANI_news) August 29, 2016