फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये बीबीसी है यानी बुआ ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन: अखिलेश यादव

Fri, 25 Nov 2016 04:53 AM IST
अनूप वाजपेयी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कथित बुआ बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें नया नाम बबुआ दिया है। अपने संबोधन में मायावती ने अखिलेश को बार-बार बबुआ कहकर संबोधित किया। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को संसद पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया के सवालों पर मायावती को बीबीसी यानि बुआ ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन कहकर कटाक्ष किया। फिर कुछ ही देर बाद मायावती मीडिया से रूबरू हुईं तो अखिलेश को बबुआ बताया। 
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि बुआ ने जो सपने देखे थे हमने पूरा किया है वे सिर्फ सपने देखती हैं। उन्हें यूपी में हमारी सरकार का विकास नहीं दिखता है। कभी कहती हैं एक्सप्रेस वे हमारे समय का है कभी कहती हैं मेट्रो हम लेकर आएं हैं। आगरा-लखनऊ  एक्सप्रेस वे उन्हें कमजोर दिख रहा है। अखिलेश ने इन दिनों मायावती के टीवी पर आने को लेकर भी तंज कसा। एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि हम अकेले लड़ेंगे तो भी जीतेंगे और विपक्ष मिलकर लड़ा तो विपक्षी दल का सूपड़ा साफ हो जाएगा। विपक्षी दल पूछने पर उन्होंने भाजपा की ओर से इशारा करते हुए कहा कि जिनकी सत्ता केंद्र में है। 

मायावती ने मीडिया से कहा कि सपा मुखिया का बबुआ इस समय मुश्किल में है और इधर-उधर मारा मारा घूम रहा है। उसे जनता की परेशानी नहीं दिख रही प्रधानमंत्री को खुश करने में घूम रहा है। यूपी में बैंक एटीएम के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं और वहां की कानून व्यवस्था कंट्रोल नहीं कर पा रहा। लाइन में खड़े लोगों पर लाठीचार्ज हो रहा है। यूपी की सरकार पुलिस का दुर्पयोग कर रही है। अखिलेश के बुआ कहने और रिश्तों को लेकर मायावती ने कहा कि 2 जून 1995 के बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनसे कोई रिश्ता और लेना देना नहीं है। बबुआ किसी को चाचा, किसी को बुआ किसी को भी पिता कहता है।
विज्ञापन

 
मायावती ने कहा कि चुनाव में गठबंधन वही करता है जो कमजोर होता है। सपा जिन लोगों के साथ गठबंधन करना चाहती थी वे सपा के अधिवेशन में परिवार का झगड़ा देखकर पीछे हट गए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मायावती ने कहा कि योजना उनकी थी जिसका क्रेडिट राज्य सरकार ले रही। अभी एक्सप्रेस वे पूरा नहीं हुआ है और चालू भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें