इमरान खान के हिंदू धर्म में आने पर राष्ट्रीय हिंदू संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास गुप्ता का कहना है कि इमरान खान के परिवार की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जो परिवार हिंदू धर्म में वापसी करते थे, उनके बच्चों के शादी-विवाह में परेशानी आती थी। लेकिन अब उन्होंने तय किया है कि जो भी परिवार मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में आएंगे, वे उनके परिवार के बच्चों के शादी-विवाह की समस्या भी हल करेंगे जिससे समाज में उनकी पूर्ण वापसी हो सके।