फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 24 Sep 2019 07:21 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसी अहम खबरें होती है, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की पेशी आज, तिहाड़ जेल से लाया जाएगा सत्र न्यायालय

उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दुष्कर्म कांड में तिहाड़ जेल में बंद दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की जिले की अलग-अलग कोर्ट में चल रहे पांच मुकदमों में आज सुनवाई होगी। मंगलवार को दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया जा सकता है।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


ट्रंप की दो टूक: जब दोनों देश सहमत हों, तभी कश्मीर पर करूंगा मध्यस्थता

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और कश्मीर मुद्दे पर मदद मांगी लेकिन इस बार भी उनकी झोली खाली ही रही। ट्रंप ने दोटूक कहा कि इस मुद्दे को पाकिस्तान और भारत को मिलकर सुलझाना चाहिए।

पढ़ें पूरी खबर

ब्रिटिश संसद के निलंबन पर आज फैसला सुनाएगा सर्वोच्च न्यायालय

ब्रिटिश सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फैसला करेगा कि, क्या ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने पिछले महीने देश को यूरोपीय संघ से बाहर निकलने से रोकने के लिए गैरकानूनी रूप से संसद का संचालन किया।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

विजय हजारे ट्रॉफी: आज से होगा वन-डे क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज, पहले दिन होंगे तीन मैच

दून में 24 सितंबर से विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है। जिसमें सभी राज्यों की धुरंधर टीमों के बीच वन-डे क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। मंगलवार को पहले दिन राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी, तनुष क्रिकेट ग्राउंड में तीन अलग-अलग मुकाबले खेले जाएंगे।

पढ़ें पूरी खबर

सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्षकार की दलील, राम-अल्लाह का सम्मान नहीं होगा तो देश खत्म हो जाएगा


अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को मुस्लिम पक्ष ने कहा कि हम राम का सम्मान करते हैं। उनका कहना था कि इस देश में अगर राम और अल्लाह का सम्मान नहीं होगा तो देश खत्म हो जाएगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शुक्रवार को छोड़ बाकी दिनों में इस मामले की सुनवाई चार बजे की बजाए पांच बजे तक होगी।

पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें