फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुजारिश' शब्द पर बैन चाहते हैं उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडु, जानिए क्यों

Fri, 29 Dec 2017 06:03 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
विज्ञापन
Venkaiah Naidu
विज्ञापन
राज्यसभा सभापति एम वेंकैया नायडु ने शुक्रवार को मंत्रियों को सलाह दी कि वे सरकारी दस्तावेजों को सदन में रखते वक्त ‘गुजारिश’ शब्द का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन


राज्यसभा सभापति ने कहा कि सामान्यतया मंत्री सदन के पटल पर सरकारी दस्तावेज रखते समय कहते हैं कि मैं आज की कार्यसूची में मेरे नाम के समक्ष लिखे दस्तावेजों को सदन के पटल पर रखने की ‘गुजारिश’ करता हूं। उन्होंने कहा, ‘कृपया विनती न करें।’
 
बता दें कि नायडु ने संसद के मौजूदा शीत सत्र शुरू होने के पहले ही दिन मंत्रियों को ‘गुजारिश’ करने की ‘साम्राज्यवादी’ सोच को छोड़ने की सलाह दी थी। उन्होंने सुझाव दिया था कि मंत्री ऐसा कह सकते हैं, ‘मेरे नाम के समक्ष उल्लेखित दस्तावेज सदन में रखने के लिए मैं प्रस्तुत हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, शुक्रवार को जब कानून राज्य मंत्री पी. पी. चौधरी ने दस्तावेज रखते समय ‘गुजारिश’ (बेग टू...) शब्द का इस्तेमाल किया तो नायडू ने अपने पिछले सुझाव को याद दिलाते हुए चौधरी से कहा कि कृपया विनती न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें