फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Updates: इन राज्यों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली और यूपी-बिहार का हाल

Wed, 06 Oct 2021 08:02 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Weather Updates Today: मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक केरल ,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने के पूरे आसार हैं। उत्तर के राज्यों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश  के आसार हैं। आइए जानते हैं अन्य राज्यों का हाल...
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण के राज्यों में आज से चार दिनों तक लगातार मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। बारिश को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से रेड और आरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक केरल के इडुक्की जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पठनमथीट्टा, कोट्टायम, पलक्कड और मलप्पुरम जिलों में लगातार चार दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बुधवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने के पूरे आसार हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के इन इलाकों में  बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली सहित कांझावाला, रोहिणी, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आरके पुरम, मालवीयनगर कुछ स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में  बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के इन क्षेत्रों में बारिश के आसार
वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सुबह उत्तर प्रदेश के बहजोई, सहसवां, कासगंज, गंजडुंदवाड़ा, एटा, खुर्जा, गबाना समेत कई अन्य जगहों पर बारिश होगी। इसके अलावा शामली, कांधला, बदायूं, फिरोजाबाद और आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन





बिहार के इन इलाकों में बारिश
पटना स्थित मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पांच अक्टूबर को बिहार के सभी 38 जिलों में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। राज्य में छह अक्तूबर से बारिश की स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में 6 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बंगाल में बाढ़ जैसी स्थिति
दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की तरफ से अचानक पानी छोड़े जाने और लगातार भारी बारिश के चलते पश्चिम बंगाल के छह जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इन जिलों में पश्चिम और पूर्वी बर्दवान, बांकुरा, बीरभूम, हुगली और हावड़ा शामिल हैं। राज्य की स्थिति इतनी गंभीर हो गयी की सहायता के लिए सेना और एनडीआरएफ को बुलाना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें