फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather updates: आईएमडी ने बताया- अगले चार दिनों में उत्तर, मध्य भारत में होगी भारी बारिश

Sun, 01 Aug 2021 07:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Heavy rain - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने मौसम पूर्वानुमान में बताया कि उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


आईएमडी ने शनिवार को बयान जारी कर बताया, 31 जुलाई से एक अगस्त के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, 31 जुलाई से चार अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट बारिश के साथ-साथ बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन




इन राज्यों में 31 जुलाई से तीन अगस्त के दौरान बरिश अपने चरम पर होगी। वहीं 31 जुलाई से दो अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं एक से दो अगस्त के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बड़े क्षेत्रफल में लगातार वर्षा होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, एक अगस्त को पंजाब, दो अगस्त कोहिमाचल प्रदेश और चार अगस्त को उत्तराखंड और हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें