फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Heavy Rainfall: मुंबई में तीन दिन से भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित; रेड अलर्ट के बीच स्कूल और कॉलेज बंद

Mon, 18 Aug 2025 10:47 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Mumbai Weather Update Today : मुंबई और महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है; मुंबई में रेड अलर्ट जारी है। बीएमसी के अनुसार रविवार को शॉर्ट सर्किट, पेड़ गिरने और दीवार ढहने की घटनाएं हुईं, जबकि शनिवार को विखरोली में दो लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज मुंबई और रायगढ़ में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन
मुंबई में भारी बारिश के बाद जलभराव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के निवासियों की नींद सोमवार सुबह जोरदार बारिश के साथ खुली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (विभाग) ने 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि शहर और आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इस चेतावनी के बाद नगरपालिका (बीएमसी) प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी घोषित कर दी।
विज्ञापन


शहर के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन हुई तेज बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं।  अंधेरी सबवे और लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स जैसे निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा। मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें करीब 10 मिनट की देरी से चल रही थीं। हालांकि, किसी भी सेवा को पूरी तरह बंद नहीं किया गया। मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर कुछ निचले इलाकों में पानी भरने और कुर्ला व तिलक नगर स्टेशनों के बीच ट्रैक चेंजिंग प्वाइंट फेल होने के कारण सेवाएं प्रभावित रहीं।

ये भी पढ़ें: समुद्र में दिखा दुर्लभ नजारा, अस्तित्व की मजबूती के लिए साथ आईं व्हेल-डॉल्फिन; 200 घटनाओं का विश्लेषण
विज्ञापन


कुछ हिस्सों में इतनी तेज बारिश हुई कि वाहन चालकों को दिखना भी मुश्किल हो गया और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। आईएमडी ने अपने ताजा बुलेटिन में मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए अगले दो दिनों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह साढ़े बजे तक बीते 24 घंटों में सांताक्रूज में 99 मिलीमीटर और कोलाबा में 38 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अकासा एयर और इंडिगो जैसी एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी कि वे अतिरिक्त समय लेकर हवाई अड्डे के लिए रवाना हों, क्योंकि कुछ रास्तों पर भारी ट्रैफिक देखा गया। अंधेरी उपमार्ग पानी भरने के कारण बंद कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने जानकारी दी कि अब ट्रैफिक ठाकरे ब्रिज और गोखले ब्रिज से मोड़ा जा रहा है।

 
वाकोला ब्रिज, हयात जंक्शन और खार सबवे जैसे इलाकों में भी पानी भरने की खबर है, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।  लगातार बारिश को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दोपहर 12 बजे के बाद की शिफ्ट वाले स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी की घोषणा की।

बीएमसी ने एक्स पर लिखा, आज सुबह से लगातार हो रही बारिश और छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर, उन सभी स्कूल और कॉलेज के लिए अवकाश घोषित किया गया है, जो दोपहर बाद की पाली में चलते हैं। 

मुंबई में भारी बारिश के बाद जलभराव - फोटो : पीटीआई
मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन्द्र भारती ने नागरिकों से सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, मुंबई वासियों से निवेदन है कि भारी बारिश के बीच सतर्क रहें। कई इलाकों से पानी भरने और कम दृश्यता की खबरें आ रही हैं। जरूरी न हो तो बाहर न निकलें और यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह अलर्ट पर हैं और किसी भी आपात स्थिति में 100, 112 या 103 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: उफनती नदी में बह गई थार, पुल में बहते पानी के तेज बहाव की चपेट में आई, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

अकासा एयर ने एक्स पर लिखा, मुंबई, बंगलूरू, गोवा और पुणे के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण हवाईअड्डे की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक काफी धीमा है। यात्रियों से निवेदन है कि वे एयरपोर्ट समय से पहले पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय रखें। इंडिगो एयरलाइन ने भी यात्रियों को जल्दी निकलने और ऐप या वेबसाइट से फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहने की सलाह दी। एयरलाइन ने लिखा, मुंबई में लगातार बारिश हो रही है और सड़क यातायात पर असर पड़ रहा है। हवाई अड्डे की ओर जाने वाले कुछ रास्तों पर पानी भर गया है। हमारी हवाई अड्डे की टीम आपकी सहायता के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें