फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमान: पश्चिमी हिमालय इलाकों में कल से हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Mon, 10 May 2021 10:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि हिमालय की गोद में रहने वाले हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, नेपाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार से दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल-बदला दिखा। कल देश की राजधानी में हल्की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। भारतीय मौसम विभाग ने 11 मई से 13 मई तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। उत्तर पश्चिमी भारत के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और मैदानी इलाकों में तेज आंधी और गरज के साथ बारिश होने की आशंका है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि हिमालय की गोद में रहने वाले हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, नेपाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कई जिलों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में तेज रफ्तार से हवाएं चल रही है। इससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर
गौरतलब है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों भी भारी बारिश हुई थी। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली, लेकिन किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। उत्तराखंड में हजारों हेक्टेयर में लगे गेहूं और दल्हन की फसलें बर्बाद हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें