फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMD: 27-28 दिसंबर के लिए आईएमडी ने जारी किया मौसम का अलर्ट, इन राज्यों में ओलावृष्टि, बारिश और आंधी की आशंका

Wed, 25 Dec 2024 06:07 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 27 दिसंबर और 28 दिसंबर के दिन के लिए मौसम को लेकर अनुमान जताया गया है। IMD ने मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का अनुमान जताया है, जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27-28 दिसंबर को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश और आंधी तूफान आने की संभावना है।
विज्ञापन
नए साल से पहले मौसम का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 27 दिसंबर को ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से भी हवाएं आएंगी, जिसके कारण मध्य भारत और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि, 'पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई... तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है।
विज्ञापन


कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना- IMD
आईएमडी के वैज्ञानिक ने कहा कि, अनुमान लगाया जा रहा है कि 27-28 दिसंबर तक बंगाल की खाड़ी से हवाएं भी आएंगी, जिससे उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।' उन्होंने कहा, '27 दिसंबर को मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य भारत के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।' उन्होंने आगे बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा।

शीतलहर और घना कोहरे से क्रिसमस की शुरुआत
इस बीच, आज क्रिसमस की सुबह दिल्ली में शीतलहर और घना कोहरा छाया रहा, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई और पूरे शहर में विजिबिलिटी कम हो गई। भारतीय मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि कर्तव्य पथ, जनपथ, द्वारका और इंडिया गेट से मिले दृश्यों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी न के बराबर रही। सुबह 5:30 बजे घने कोहरे के कारण शहर में विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन


राजधानी में कैसी है हवा की गुणवत्ता?
वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह 8 बजे शहर में AQI 333 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। अन्य क्षेत्रों में मापा गया AQI भी 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा। आनंद विहार में AQI 360, अशोक विहार में 372, बयाना में 362 और CRRI मथुरा रोड पर 324 रहा। जबकि एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, 'बारिश के कारण प्रदूषण थोड़ा कम हुआ है, हालांकि, सरकार को इसका स्थायी समाधान खोजने की जरूरत है।'

यूपी में 27 दिसंबर से ठंड बढ़ेगी
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिनों तक हुई बारिश के बाद बुधवार दोपहर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ हो गया। सोमवार और मंगलवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण कोहरा छाया रहा और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई, जिससे पिछले 48 घंटों में ठंड और बढ़ गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 दिसंबर से बारिश शुरू होने से पहले गुरुवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बुधवार सुबह लखनऊ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे दिन के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें