फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MNC: 'लोगो' में भगवान धन्वंतरि के चित्रण को शामिल करने पर विवाद जारी, आईएमए ने कहा- यह बदलाव स्वीकार्य नहीं

Sun, 03 Dec 2023 07:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन केरल चैप्टर की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि यह बदलाव स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) - फोटो : NMC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने रविवार को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (आईएमए) द्वारा आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि के चित्रण पर आपत्ति जताई है। साथ ही उससे किसी भी धर्म से जुड़े लोगो को अपनाने से बचने का आग्रह किया।
विज्ञापन


रष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन केरल चैप्टर की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि यह बदलाव स्वीकार्य नहीं है। साथ ही इंडिया की जगह भारत करने पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 

आईएमए ने रविवार को कहा, 'एनएमसी ने नया लोगो अपनाया है और यह डॉक्टरों के मौलिक सिद्धांतों के विपरित है।' आईएमए केरल द्वारा लोगो को लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई थी। एथिक्स एंड मेडिकल रेजिस्ट्रेशन बोर्ड और मीडिया डिवीजन के प्रमुख डॉ. योगेंद्र मलिक ने कहा, 'हमारे लोगो में कभी भी इंडिया नहीं था। इससे पहले हमारे पास लोगो नहीं था। यह केवल एक साल पहले ये लोगो जारी हुआ था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि धन्वंतरि लोगो पिछले एक साल से काले और सफेद रंग में था, हमने इसे रंगीन बनाने का निर्णय लिया। इसलिए यह बदलाव किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें