फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे और मीरा-भायंदर में नगर निकाय की बड़ी कार्रवाई, 13 अवैध बार-पब और 31 पान की दुकानें ढहाई

Thu, 27 Jun 2024 10:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

Maharashtra: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देशों के बाद ठाणे नगर निकाय और मीरा-भायंदर नगर निगम (एमबीएमसी) ने गुरुवार को 13 अवैध बार और 30 से ज्यादा पान की दुकानों को ढहाया।
विज्ञापन
ठाणे में अवैध पब और बार पर कार्रवाई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाणे नगर निकाय और मीरा-भायंदर नगर निगम (एमबीएमसी) ने गुरुवार को 13 अवैध बार और 30 से ज्यादा पान की दुकानों को ढहा दिया। यह कार्रवाई तब की गई है, जब एक दिन पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे बार मामले में नशीला पदार्थ बेचने वाले जोड़ों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में कहा, ठाणे शहर में बिना अनुमति के संचालन के लिए आठ अनाधिकृत बार, पब और 31 पान की दुकानों को हटा दिया गया है। अभियान आगे जारी रहेगा। इसी तरह की  कार्रवाई पड़ोसी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की सीमा के भीतर की गई। निकाय प्रमुख राजेश काटकर ने कहा कि पांच अवैध बार ध्वस्त किए गए और शुक्रवार को और बार पर कार्रवाई की जाएगी। 


अधिकारियों ने बताया कि कल्याण में नगर निकाय प्रमुख इंदुरानी जाखड़ ने निगम कर्मचारियों को अवैध बार और पब के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों अभियान चलाया गया, वहां बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान में बुलडोजर और जेसीबी मशीनें लगी हुई हैं। 
विज्ञापन


शिंदे ने बुधवार को ठाणे और पड़ोसी मीरा भायंदर के नगर निगम और पुलिस आयुक्तों को निर्देश दिया कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में सभी अवैध बार और पब के साथ-साथ नशीली दवाओं से जुड़ी गतिविधियों में लगी संपत्तियों क गिरा दें और  बुलडोजर से हटा दें। 

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि उनके निर्देश पर ठाणे नगर निगम आयुक्त सौरभ राव ने शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मादक पदार्थों के सेवन से युवा पीढ़ी पर बुरा प्रभाव पड़ता है और इस खतरे को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें