फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: ISIS में शामिल होने जा रहा था आईआईटी गुवाहाटी का छात्र, एसटीएफ ने हिरासत में लिया; डीजीपी ने कही यह बात

Sat, 23 Mar 2024 11:48 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आईएसआईएस के साथ झुकाव रखने वाले आईआईटी गुवाहाटी के छात्र को यात्रा के दौरान हिरासत में लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Assam DGP GP Singh - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम पुलिस की एसटीएफ ने आईआईटी-गुवाहाटी के एक छात्र को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर आतंकवादी समूह आईएसआईएस में शामिल होने के लिए जा रहा था। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम हाजो में छात्र को हिरासत में लिया गया। छात्र को आईएसआईएस इंडिया के प्रमुख हारिस फारूकी और उसके सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ रेहान को बांग्लादेश से पार करने के बाद धुबरी में गिरफ्तार किए जाने के चार दिन बाद पकड़ा गया।
विज्ञापन


असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आईएसआईएस के साथ झुकाव रखने वाले आईआईटी गुवाहाटी के छात्र को यात्रा के दौरान हिरासत में लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

छात्र ने भेजा था ईमेल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) कल्याण कुमार पाठक ने बताया कि एक ईमेल मिलने के बाद हमने इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि की और जांच शुरू की। यह ईमेल छात्र ने भेजा था, जिसमें उसने दावा किया था कि वह आईएसआईएस में शामिल होने जा रहा है। पाठक ने कहा कि ईमेल मिलनेके बाद आईआईटी-गुवाहाटी के अधिकारियों से संपर्क किया गया, जिन्होंने उन्हें सूचित किया कि उक्त छात्र दोपहर से 'लापता' है और उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिया गया आरोपी चौथे वर्ष का छात्र है और दिल्ली के ओखला का रहने वाला है।
विज्ञापन


एसटीएफ कार्यालय लाया गया छात्र
एएसपी पाठक ने कहा कि छात्र की तलाश शुरू की गई और शाम को स्थानीय लोगों की मदद से उसे गुवाहाटी से लगभग 30 किमी दूर हाजो इलाके से पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे एसटीएफ कार्यालय लाया गया है। हम ईमेल के पीछे के उद्देश्य की पुष्टि कर रहे हैं।

हॉस्टल के कमरे से आईएसआईएस के जैसा काला झंडा बरामद
पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्र के हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर आईएसआईएस के जैसा एक काला झंडा पाया गया है। इसे प्रतिबंधित संगठनों से निपटने वाली विशेष जांच एजेंसियों को सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, हम हॉस्टल के कमरे से जब्त किए गए सामान की जांच कर रहे हैं, अभी बहुत कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हम ईमेल भेजने के इरादे की जांच कर रहे हैं। छात्र ने कुछ जानकारी दी है, लेकिन हम अभी इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें