फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babulnath Temple: दूध मिठाई आदि चढ़ाने से बाबुलनाथ मंदिर की शिवलिंग में आई दरार, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Sun, 26 Mar 2023 06:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रिपोर्ट आने के बाद से मंदिर परिसर में दूध, गंगाजल, शहद, गन्ने का रस चढ़ाने और फूल, मिठाई और फल चढ़ाने पर रोक लगाने वाला बोर्ड लगा दिया गया है। श्री बाबुलनाथ ट्रस्ट जल्द ही मूर्तियों पर चढ़ावे के लिए नई नियमावली जारी करेगा।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के बाबुलनाथ मंदिर में पूजा करते भक्त फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण मुंबई में 12वीं शताब्दी के श्री बाबुलनाथ मंदिर में शिवलिंग पर आई दरार की वजह सामने आ गई है। आईआईटी बांबे ने अपनी रिपोर्ट दी है जिसमें कुछ सिफारिशें की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शिवलिंग के संरक्षण और लंबे समय तक सुरक्षा के लिए ऐसे प्रसाद पर रोक लगाई जानी चाहिए, जिससे रिसाव होता है।
विज्ञापन


आईआईटी बांबे की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है कि शिवलिंग को दूध, पानी, अत्तर डालने से नुकसान होता है। इसलिए गाय के दूध और अधिक मात्रा में पानी के उपयोग को प्रतिबंधित करने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट आने के बाद से मंदिर परिसर में दूध, गंगाजल, शहद, गन्ने का रस चढ़ाने और फूल, मिठाई और फल चढ़ाने पर रोक लगाने वाला बोर्ड लगा दिया गया है। श्री बाबुलनाथ ट्रस्ट जल्द ही मूर्तियों पर चढ़ावे के लिए नई नियमावली जारी करेगा। श्री बाबुलनाथ मंदिर के ट्रस्टी नितिन ठक्कर ने कहा, खुशी की बात है कि आईआईटी बांबे की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि शिवलिंग में कोई दरार नहीं है। ठक्कर ने कहा कि शिवलिंग को हुए नुकसान के बारे में निरीक्षण करने और वैज्ञानिक निष्कर्षों के आधार पर सिफारिश देने के लिए ट्रस्टियों ने आईआईटी बांबे को नियुक्त किया था
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें