फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: आईएफएस अधिकारी वाणी सर्राजु राव इटली में भारत की अगली राजदूत नियुक्त, जल्द संभालेंगी कार्यभार

Fri, 27 Oct 2023 06:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MEA: भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस)  की अधिकारी वाणी सर्राजू राव को इटली में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। अभी वह विदेश मंत्रालय (एमईए) में अतिरिक्त सचिव के पद पर हैं।
विज्ञापन
वाणी सर्राजु राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस)  की अधिकारी वाणी सर्राजू राव को इटली में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। अभी वह विदेश मंत्रालय (एमईए) में अतिरिक्त सचिव के पद पर हैं। एमईए ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उम्मीद है कि वह जल्द ही कार्यभार संभालेंगी। 

विज्ञापन

वाणी सर्राजु राव 1994 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह फिनलैंड और एस्तोनिया में भी भारत के राजदूत के रूप में भी काम कर चुकी हैं। राव इससे पहले संयुक्त सचिव (प्रवासी भारतीय मामले) के रूप में भी काम कर चुकी हैं और भारतीय प्रवासियों के साथ जुड़ाव के लिए कई कार्यक्रमों और पहलों की मेजबानी कर चुकीं हैं। 

साथ-साथ जनवरी 2015 से जुलाई 2017 तक वह इंडिया डेवलपमेंट फाउंडेशन ऑफ ओवरसीज इंडियंस (आईडीएफ-ओआई) की सीईओ भी रहीं। आईडीएफ-ओआई भारत में प्रमुख कार्यक्रमों और सामाजिक व विकास परियोजनाओं के लिए भारतीय प्रवासियों से सहयोग की सुविधा प्रदान करता है। 

वाणी सर्राजु राव ने 2011 से 2014 तक तेल अवीव (इस्राइल) में भारतीय दूतावास में मिशन की उप प्रमुख और वाणिज्यिक शाखा की प्रमुख के रूप में काम किया। उनकी पहली नियुक्ति मेक्सिको सिटी में भारतीय दूतावास में हुई थी। 
विज्ञापन

उन्होंने हैदराबाद विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एम.ए. किया है और अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित सेन जोस स्टेट यूनिवर्सिटी से पर्यावरण अध्ययन में एम.एस. किया है। वह तेलुगु, हिंदी, अंग्रेजी और स्पेनिश भाषा बोलती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें