फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFCO: कृषि मंत्रालय ने नैनो यूरिया प्लस को तीन साल के लिए किया अधिसूचित, इफको ने कहा- कीमत में वृद्धि नहीं

Wed, 17 Apr 2024 09:59 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इफको के एमडी और सीईओ यूएस अवस्थी ने कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता को बढ़ावा मिलेगा। इसका उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना और स्थाई पर्यावरण बनाना है। यह सूक्ष्म पोषक तत्वों को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इफको (इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव) ने बताया कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने उसके नैनो यूरिया प्लस को तीन साल के लिए अधिसूचित किया है। इफको नैनो यूरिया प्लस नैनो यूरिया का उन्नत फॉर्मूलेशन है, जिसमें फसल की नाइट्रोजन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पोषण को नए सिरे से परिभाषित किया गया है। 
विज्ञापन


इसका उपयोग पांरपरिक यूरिया और अन्य नाइट्रोजनयुक्त उर्वरक के स्थान पर किया जाएगा। इफको के एमडी और सीईओ यूएस अवस्थी ने कहा, 'इससे मिट्टी की उर्वरता को बढ़ावा मिलेगा। इसका उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना और स्थाई पर्यावरण बनाना है। यह सूक्ष्म पोषक तत्वों को बढ़ावा देता है। यह एक क्लोरोफिल चार्जर है, जो बदलते जलवायु में खेती में मदद करता है।"

उन्होंने आगे कहा, "इफको ने नैनो यूरिया प्लस की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की गई है। यह 225 रुपये की दर से 500 मिली बोतलों में उपलब्ध है। अब देशभर में किसान नैनो यूरिया को स्वीकार कर चुके हैं। अब नैनो यूरिया प्लस पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना पौधो के विकास में सहायता करेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें