फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना अगर नहीं मानती है तो पवार को एनडीए के साथ आना चाहिए: रामदास अठावले

Mon, 28 Sep 2020 06:26 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Ramdas Athawale - फोटो : ANI
विज्ञापन

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को शिवसेना और एनसीपी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया  दी है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को फिर से बीजेपी से हाथ मिलाना चाहिए। अगर शिवसेना हमारे साथ नहीं आती है, तो मैं एनसीपी प्रमुख शरद पवार से राज्य के विकास के लिए एनडीए में शामिल होने की अपील करता हूं। 

विज्ञापन

उन्हें भविष्य में एक बड़ा पद मिल सकता है। उन्होंने कहा कि एनसीपी प्रमुख अगर शिवसेना के साथ ही रहने का फैसला लेते हैं तो इसका उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला है।

वहीं इससे पहले अठावले ने कहा कि शिवसेना को बीजेपी के साथ सरकार बनानी चाहिए और मुख्यमंत्री पद देवेंद्र फडणवीस को दे देना चाहिए। जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि इससे सुशांत की मौत के मामले की जांच प्रभावित तो नहीं होगी इसपर उन्होंने कहा कि नहीं इसका जांच पर कोई असर नहीं होने वाला है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच शनिवार को हुई मुलाकात के बाद से राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इस गुप्त मीटिंग ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को भी हैरानी में डाल दिया और रविवार को वे भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंच गए। हालांकि दोनों के बीच क्या बात हुई ये अभी सामने नहीं आया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें