फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने कृषि विधेयक पारित कराए, इसलिए कांग्रेस ले रही यू-टर्नः तेजस्वी सूर्या

विज्ञापन
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या - फोटो : ANI
विज्ञापन
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि किसानों को पता है कि केंद्र सरकार ने उनके हित में बिल पास किया है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि सत्ता में आने पर वह कृषि सुधारों को लागू करेगी। चूंकि मोदी सरकार ने इसे पास कर दिया है इसलिए कांग्रेस ने अब यू-टर्न ले लिया है।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने इंडिया गेट पर विरोध को लेकर आगे कहा कि एक असली किसान कभी भी ट्रैक्टर या कोई भी कृषि संबंधित उपकरण नहीं जलाएगा जो खेती के लिए उपयोग किया जाता है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह का हिंसक कृत्य किसानों का बड़ा अपमान है। 
 
उन्होंने आगे कहा कि हमारे किसान उन उपकरणों की पूजा करते हैं जिसका इस्तेमाल वे खेती में करते हैं। कोई भी असली किसान अपना ट्रैक्टर नहीं जलाएगा। यदि युवा कांग्रेस अपना समर्थन किसानों के प्रति दिखाना चाहती थी तो उन्हें एक ट्रैक्टर जलाने के बजाय उसे किसी गरीब किसान को दान कर देना चाहिए था। लेकिन वे ऐसा कैसे कर सकते हैं? उन्हें तो नष्ट करना ही आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें