फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी खुली तो गूगल को हटाने पड़े पर्सनल लोन एप

Fri, 15 Jan 2021 07:00 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
गूगल - फोटो : google
विज्ञापन

गूगल ने सुरक्षा नीतियों के साथ खिलवाड़ करने वाले कई पर्सनल लोन एप को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उपभोक्ताओं को डिजिटल लोन के नाम पर धोखाधड़ी से बचाने के लिए यह कदम उठाया है। गूगल प्ले स्टोर से हटाए एप के नाम तो नहीं बताए, लेकिन कंपनी का कहना है कि उपभोक्ता और सरकारी एजेंसियों ने कई एप के खिलाफ शिकायतें की थी।

विज्ञापन


सुरक्षा नियम तोड़ रहे थे और आसान कर्ज के नाम पर लोगों को छल रहे थे। अब 60 दिन से ज्यादा पुनर्भुगतान का समय देने वाले एप को ही अनुमति मिलेगी। समीक्षा के बाद जो सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते पाए गए, उन्हें प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। गूगल सिर्फ उन्हीं एप को अनुमति देगा जिसमें कर्ज पुनर्भुगतान के लिए 60 दिन से ज्यादा का समय दिया जाएगा।

एप डेवलपर्स को भी चेतावनी
गूगल ने अन्य एप डेवलपर्स को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वे स्थानीय कानून और नियम के पालन को सुनिश्चित करें, अन्यथा उन्हें भी प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने जताई थी चिंता
आरबीआई ने ग्राहकों को कहा था कि वह मोबाइल ऐप पर सस्ते कर्ज के झांसे में ना आएं। इसके लिए केंद्रीय बैंक ने 6 सदस्यीय समिति भी बनाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें