फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा- रमजान पर बिजली आती है तो दिवाली पर भी आए

Mon, 20 Feb 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फतेहपुर की चुनावी जनसभा में सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा सपा कह रही कि उसका काम बोलता है, लेकिन यहां काम नहीं कारनामे बोल रहे हैं। थानों में एफआईआर के लिए सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ता है। थाने तो सपा कार्यालय में तब्दील हो गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में 14 साल से विकास का वनवास हो गया है, वह खत्म होना चाहिए। उन्होंने एलान किया कि भाजपा की सरकार बनने पर पहली ही मीटिंग में किसानों के कर्जे माफ होंगे।

फतेहपुर एवं बांदा के प्रत्याशियों के समर्थन में रविवार को फतेहपुर मंडी समिति राधानगर के बगल स्थिति मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सपा ने प्रचार प्रसार पर अनाप-शनाप खर्च कर जनता की आंखों में धूल झोंकी है।
विज्ञापन

राहुल डर रहे थे कि कहीं करंट न लग जाए

पीएम ने ​व्यंग्य कसा कि गठबंधन के बाद अखिलेश और राहुल पहले दिन रथ पर निकले तो राहुल डर रहे थे कि कहीं करंट न लग जाए। तार झूल रहे थे फिर भी अखिलेश को डर नहीं था, क्योंकि उन्हें पता था कि ये बिजली के तार तो हैं लेकिन उनमें करंट नहीं है।

गठबंधन को लेकर भी पीएम ने फिर से तंज कसा कि जिसका लोहियाजी विरोध करते थे, अब अखिलेश ने उसी कांग्रेस से मिल कर लोहिया का अपमान किया है। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर कहा कि थाने तो सपा कार्यालय बन गए हैं।

गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर के लिए पीड़ित मां बेटी को सुप्रीम कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। प्रदेश सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं बढ़ीं और अखिलेश कहते हैं कि काम बोलता है। असल में सपा सरकार का कारनामा बोलता है।

ईद पर आए बिजली तो दीवाली पर भी मिले

- फोटो : ANI
उन्होंने गन्ना किसानों को सरकार बनते ही भुगतान और पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ करने का भरोसा भी दिलाया। ये भी कहा कि आने वाले तीन साल में पांच करोड़ परिवारों में गैस चूल्हा पहुंचाएंगे। यूरिया खाद के दाम कम करने से किसानों को पांच हजार करोड़ का लाभ मिलने की उपलब्धि बताई।

पीएम ने कैंसर की 3000 रुपये की दवा 70 रुपये में बिकने की भी उपलब्धि बताई। आरक्षण पर कहा कि यूपी में भेदभाव का सबसे बड़ा संकट है।

हर किसी को उसका हक मिलना चाहिए। गांव में यदि कब्रिस्तान बन रहे तो श्मशान भी होना चाहिए। रमजान पर बिजली आती है तो दीवाली पर भी आनी चाहिए, होली पर बिजली आती है तो ईद पर भी आनी चाहिए। पीएम बोले कि सरकार बनने पर सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर काम होगा। नोटबंदी पर कहा कि उनकी लड़ाई बड़े लोगों से हैं बेईमानों से निपटना है।
विज्ञापन

नतीजों के बाद बीजेपी के नेता ब्लड प्रेशर चेक कराने चले जाएंगे

राहुल गांधी - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। चुनाव प्रचार में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झांसी में संयुक्त जनसभा की। इस दौरान राहुल और अखिलेश ने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद बीजेपी के नेता अपना ब्लड प्रेशर चेक कराने चले जाएंगे।

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी दिल्ली वापस लौट जाएंगे। इसके बाद साल 2019 के चुनाव से पहले उनके मुंह से उत्तर प्रदेश का नाम नहीं निकलेगा। जनसभा में राहुल गांधी ने मेड इन उत्तर प्रदेश के नारे को एक बार फिर दोहराया।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका जो हाल बिहार में हुआ था, वही उत्तर प्रदेश में भी होगा। बिहार का चुनाव हुआ, मोदी जी गए भाषण दिए, हमारे मीडिया के मीत्रों ने कहा कि मोदी की स्वीप होने वाली है, लेकिन जब रिजल्ट आया तो स्थिति कुछ और थी। उसके बाद से प्रधानमंत्री के मुंह से एक बार भी बिहार का नाम नहीं निकला। इसी तरह उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद से साल 2019 आम चुनाव तक के उनके मुंह से उत्तर प्रदेश का नाम नहीं निकलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें