फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय विमान के हाईजैक की अटकलों के बीच जर्मनी ने मदद के लिए भेजे लड़ाकू विमान

Sun, 19 Feb 2017 10:41 PM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
जेट एयरवेज के एक विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने पर विमान अपहरण की आशंका को देखते हुए जर्मनी ने उसकी सुरक्षा के लिए अपने दो लड़ाकू विमानों को लगा दिया।
विज्ञापन


हालांकि बाद में संपर्क स्थापित होने पर अधिकारियों की जान में जान आई। जेट का यह विमान मुंबई से लंदन की उड़ान पर था। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय विमान जर्मनी के आकाश में उड़ रहा था। विमान में 330 यात्री और 15 क्रू मेंबर सवार थे।

जेट एयरवेज के अधिकारियों के मुताबिक यह घटना 16 फरवरी की है। फ्लाइट संख्या 9 डब्ल्यू-118 मुंबई से लंदन की उड़ान पर था। विमान में 330 यात्री और 15 क्रू मेंबर
विज्ञापन

सवार थे। विमान जब जर्मनी के कोलोन शहर के ऊपर उड़ रहा था तभी कुछ देर के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया। 
विज्ञापन

अपहरण की थी आशंका

जर्मनी के अधिकारियों को इसके अपहरण की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत अपने दो लड़ाकू विमान को जेट विमान की सुरक्षा में भेज दिया। हालांकि चंद मिनट में ही फिर से
विमान का संपर्क स्थापित हो गया।

जेट एयरवेज के अधिकारियों ने बताया कि उसके बाद विमान बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतर गया। एटीसी ने संपर्क स्थापित होने के बाद
तुरंत पूरे घटनाक्रम की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को दे दी।

डीजीसीए ने कहा कि घटना के समय जर्मन एयर फोर्स ने एहतियात बरतते हुए
अपने दो लड़ाकू विमानों को उस विमान और यात्रियों की सुरक्षा में लगा दिया। हालांकि जल्द ही संपर्क बहाल कर लिया गया और सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें