स्वामी के निशाने पर आए मुख्य आर्थिक सलाहकार
- फोटो : Getty
बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आर्थिक सलाहकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा कि अगर दूसरे देश में कार्य करने वाला एक ऐसा भारतीय को जो भारत के ही हाथ मरोड़ने की सलाह देता हो, को माफ किया जा सकता है तो 'मैं अपनी मांग वापस ले लूंगा।'
If BJP Union govt says that we know all about AS but still he is an asset, then I will suspend my demand and wait for events to prove truth
— Subramanian Swamy (@Swamy39) June 23, 2016
स्वामी के इस ट्वीट के जरिए एक बार फिर से मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर निशाना साधने की कोशिश की है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'अगर केंद्र सरकार कहती है कि उन्हें अरविंद सुब्रमण्यम के बारे में सब कुछ पता है और बावजूद इसके वह एक संपदा हैं तो मैं अपनी मांग को खारिज कर दूंगा और इसकी सच्चाई को साबित करने के अवसर का इंतजार करूंगा।' इस ट्वीट के जरिए उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली के उस बयान का विरोध किया जिसमें उन्होंने अरविंद का बचाव किया था।
वित्त मंत्री के बचाव के बाद स्वामी का वार
मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम
- फोटो : Getty
गौरतलब है कि अरविंद सुब्रमण्यम पर स्वामी ने गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद खुद वित्त मंत्री अरुण जेटली को उनके बचाव में उतरना पड़ा था। जेटली ने अरविंद के बचाव में कहा था कि सरकार को स्वामी पर पूरा भरोसा है। उन्होंने समय समय पर सरकार को जरूरी मार्गदर्शन देने का काम किया है। उन्होंने अरविंद को दूसरा कार्यकाल देने का भी जिक्र किया था।
Govt has full confidence in CEA Arvind Subramanian, he has provided valuable insights from time to time: FM Jaitley pic.twitter.com/KjBRMfOsWI
— ANI (@ANI_news) June 22, 2016
To what extent should we attack those,the discipline&constraint of whose offices prevent them from responding,its happened more than once:FM
— ANI (@ANI_news) June 22, 2016
इस दौरान जब उनसे आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को दूसरा कार्यकाल नहीं देने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया था।
Published By: Amit Tiwari