फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएमआर ने दिल्ली में आरटी-पीसीआर जांच 10 हजार बढ़ाई

Sun, 22 Nov 2020 03:30 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Corona testing - फोटो : PTI
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने दिल्ली में आरटी-पीसीआर जांच की संख्या प्रतिदिन 27 हजार से बढ़ाकर 37 हजार कर दी है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे।


बैठक में दिल्ली में प्रतिदिन होने वाली कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने पर फैसला हुआ था। गृहमंत्री के निर्देश पर आईसीएमआर ने राजधानी दिल्ली में प्रतिदिन आरटी-पीसीआर जांच की संख्या 27,000 से बढ़ाकर 37,000 कर दी है। 15 नवंबर को दिल्ली में 12,055 आरटी-पीसीआर टेस्ट किए गए, जबकि 19 नवंबर को 30,735 सैंपलों की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें