फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन केस: सीबीआई ने दीपक कोचर की कंपनी के निदेशक से की पूछताछ

Mon, 09 Apr 2018 01:27 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
उमानाथ वैकुंठ नायक - फोटो : Hindustan Times
विज्ञापन

सीबीआई ने रविवार को आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की कंपनी न्यूपॉवर रिन्यूएबल्स के निदेशक उमानाथ वैकुंठ नायक से पूछताछ की। नायक से सीबीआई ने यह पूछताछ आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से 2012 में वीडियोकॉन ग्रुप को दिए गए 3250 करोड़ रुपये के सिलसिले में की है। 

विज्ञापन


सीबीआई इस मामले में पहले ही चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत के करीबी महेश चंद्र पुंगलिया से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन न्यूपावर रिन्यूएबल्स के किसी वरिष्ठ अधिकारी को पूछताछ के लिए पहली बार बुलाया गया है। एक वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी ने बताया कि पुंगलिया भी न्यूपावर रिन्यूएबल्स में एक निदेशक हैं। तीनों को सीबीआई के मुंबई स्थित बांद्रा कुर्ला कार्यालय में बुलाया गया। 

हाल ही में कर्ज देने पर सवाल उठाने वाली रिपोर्ट सामने आने के बाद इतनी बड़ी रकम के लेनदेन का खुलासा हुआ था। साथ ही धूत के न्यूपावर रिन्यूएबल्स से संबंध होने की बात सामने आने पर इस डील को मदद के बदले की गई मदद माना गया था। सीबीआई ने धूत और दीपक कोचर व अन्य के खिलाफ प्राथमिक जांच दर्ज की थी। हालांकि पिछले सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक बोर्ड चंदा कोचर के समर्थन में आया था और उनमें पूर्ण विश्वास होने की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें