फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM से निकले 2 लाख रुपये, अब ICICI बैंक करेगा भरपाई

Tue, 31 Oct 2017 01:39 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सर्वोच्च उपभोक्ता आयोग ने आईसीआईसीआई बैंक से कहा है कि वह 2006-07 में एटीएम धोखाधड़ी के शिकार एक ग्राहक को दो लाख रुपये से अधिक का रिफंड करे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने आईसीआईसीआई बैंक को धोखाधड़ी के शिकार हरियाणा के निवासी करम सिंह को 2 हजार रुपये मुआवजे के तौर पर देने का भी आदेश दिया है। 

करम सिंह को 11 नवंबर, 2006 से लेकर 2 फरवरी, 2007 के दौरान 2,07,368 रुपये का नुकसान हुआ था। करम सिंह का आरोप है कि इन तीन महीनों के दौरान उसके पास लेन-देन का कोई एसएमएस नहीं आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीडीआरसी के सदस्य ने कहा कि रिकॉर्ड से ये पता चलता है कि बैंक की तरफ से शिकायतकर्ता को एसएमएस सर्विस उपलब्ध कराई जा रही थी। हालांकि ये समझ से बाहर है कि यह सर्विस उस वक्त काम क्यों नहीं कर रही थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने 20 नवंबर 2006 को आखिरी ट्रांजेस्शन किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें