फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: रेलवे ट्रैक पर मिला ICAI के अध्यक्ष की बेटी का शव

Fri, 06 Oct 2017 08:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
पल्लवी विकमसे - फोटो : twitter
विज्ञापन
मुंबई के परेल और करी रेलवे स्टेशनों के बीच बुधवार को रेलवे ट्रैक पर एक 20 साल की लड़की का शव मिला है। शव की पहचान इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष की बेटी पल्लवी विकमसे के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पल्लवी विकमसे साउथ मुंबई की एक लॉ फर्म में इंटर्नशिप कर रही थी। वो 4 अक्तूबर को लॉ फर्म से वापस लौटते हुए लापता हो गई थी। देर रात तक पल्लवी के घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को इस बात की सुचना दी।

जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आखिरी बार पल्लवी विकमसे को सीएसएमटी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हुए देखा गया था। उसके बाद वह अपने घर नहीं लौटी। शव की जानकारी किसी अनजान शख्स ने फोन पर स्टेशन मास्टर को दी थी। पुलिस उस अनजान काल करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवती के शरीर और सिर पर चोट के कई निशान हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: मेट्रो की तरह हाईटेक बनने जा रही मुंबई लोकल

दादर जीआरपी ने इस मामले में फिलहाल दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी समाधान पवार ने बताया कि हमें ट्रैक पर एक युवती की लाश की जानकारी शाम लगभग 7:30 बजे मिली। अगले दिन उसके परिजनों ने शव की पहचान पल्लवी के रूप में की। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि पल्लवी विकमसे, नीलेश विकमसे की सबसे छोटी बेटी है। पुलिस के मुताबिक पल्लवी को आखिरी बार सीएसएमटी रेलवे स्टेशन पर 4 अक्तूबर को लगभग शाम 6  बजे के आसपास देखा गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें