फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब IAS टीना डाबी ने किया डांस: 'ये तेरी चांद बालियां..' पर अपनी शादी में लगाए ठुमके, बहन रिया ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो 

Mon, 25 Apr 2022 10:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिया डाबी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। इसके करीब एक लाख लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो में टीना डाबी की शादी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की झलक दिखाई गई है। 
विज्ञापन
टीना डाबी ने शादी में किया डांस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी और डॉ. प्रदीप गवांडे शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब टीना डाबी की आईएएस बहन रिया डाबी ने एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। यह वीडियो टीना डाबी की शादी का है। इसमें उनकी शादी, मेहंदी, संगीत सेरेमनी की झलक दिखाई गई है। 

विज्ञापन


वीडियो में टीना डाबी सफेद रंग की साड़ी में खूबसूरत नजर आ रही हैं, उनके साथ पति प्रदीप गवांडे भी हैं। इसके बाद टीना डाबी लाल रंग के लहंगे में मेहंदी लगवाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं इसके बाद टीना डाबी अपनी बहन रिया और दोस्तों के साथ ये तेरी चांद बालियां...गाने पर ठुमके भी लगा रही हैं। रिया डाबी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके करीब एक लाख लाइक्स मिल चुके हैं। 

 

शादी के बाद बदली ट्विटर की प्रोफाइल पिक्चर
टीना डाबी ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को बदल दिया है। शादी के बाद पहली बार टीना डाबी ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल पिक्चर को बदला है। फोटो में वह अपने आईएएस पति डॉ. प्रदीप गवांडे के साथ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपनी इस फोटो को #NewProfilePic के साथ पोस्ट किया है। टीना डाबी की नई प्रोफाइल पिक्चर में आईएएस दंपती बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। दोनों सोफे पर बैठकर पोज दे रहे हैं। इसके साथ ही दोनों ने मैचिंग के कपड़े भी पहने हुए हैं।

विज्ञापन


20 अप्रैल को की थी शादी
टीना डाबी और डॉ. प्रदीप गवांडे ने 20 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर में एक सादे समारोह में शादी की। उसके बाद 22 अप्रैल को जयपुर के आलीशान होटल में रिसेप्शन दिया। टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी 20 अप्रैल को हुई और इसमें काफी कम लोग शामिल हुए थे। इसकी सिर्फ एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें कपल डॉ. अंबेडकर की तस्वीर के सामने खड़े हैं। दोनों इस तस्वीर में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही सफेद कपड़े पहन रखे थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें