फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव की नियुक्ति, आईएएस राजेश वर्मा संभालेंगे जिम्मा

Thu, 18 Aug 2022 10:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : PTI
विज्ञापन

आईएएस राजेश वर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सचिव नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, कॉरपोरेट मामलों के सचिव राजेश वर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्मा ओडिशा कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं।

विज्ञापन


कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कपिल देव त्रिपाठी के स्थान पर भारत के राष्ट्रपति के सचिव के रूप में वर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। असम-मेघालय कैडर के 1980 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी त्रिपाठी को अप्रैल 2020 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें