फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: चेतक हेलीकॉप्टर की महाराष्ट्र के बारामती में की आपात लैंडिंग, अंधारी रिजर्व में दो बाघ मृत मिले

Thu, 01 Dec 2022 07:30 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बारामती

सार

हेलिकॉप्टर ने सुबह करीब साढ़े दस बजे लैंडिंग की। उन्होंने बताया कि तकनीकी समस्या का समाधान होने के बाद दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर ने अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : HAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना के चेतक हेलीकॉप्टर में उड़ते समय अचानक तकनीकी समस्या आ गई। इस कारण हेलीकॉप्टर ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे में बारामती हवाई क्षेत्र के पास एक मैदान में आपात लैडिंग की। एक अधिकारी ने कहा कि चालक दल और विमान दोनों सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) विंग कमांडर आशीष मोघे ने कहा कि भारतीय वायुसेना के एक चेतक हेलीकॉप्टर ने आज बारामती हवाई क्षेत्र के एक मैदान में एक तकनीकी समस्या के कारण आपात लैंडिंग की। वहीं चालक दल और विमान सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी समस्या को ठीक किया गया।

पुणे जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हेलिकॉप्टर ने सुबह करीब साढ़े दस बजे एहतियातन लैंडिंग की। उन्होंने बताया कि तकनीकी समस्या का समाधान होने के बाद दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर ने अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के अंधारी रिजर्व में दो बाघ मृत मिले
एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) में अलग-अलग जगहों पर दो बाघ मृत पाए गए। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय से करीब 47 किलोमीटर दूर टीएटीआर के बफर जोन में मोहरली रेंज के कंपार्टमेंट 189 में बाघिन टी-60 मृत पाई गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले वयस्क बाघ टी-75 का शव बुधवार की दोपहर शिवनी रेंज के बफर जोन में सड़ी-गली अवस्था में मिला था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें