फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए पीएम मोदी ने रोका काफिला, अहमदाबाद में रोड शो के दौरान हुआ वाकया

Thu, 01 Dec 2022 07:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में अपने रोड शो के दौरान एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपने काफिले को रोक दिया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में अपने रोड शो के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

विज्ञापन

 

 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का अहमदाबाद शहर में 30 किलोमीटर से अधिक लंबा रोड शो नरोदा गांव से शुरू हुआ। शाम लगभग पांच बजकर 20 मिनट पर शुरू हुए ‘रोड शो’ के दौरान मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों ने फूल बरसाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

जानकारी के मुताबिक, रोड शो अहमदाबाद के पूर्वी हिस्से से होकर गुजरा और शहर के पश्चिमी हिस्से में चांदखेड़ा क्षेत्र में आईओसी सर्कल पर समाप्त हुआ। ‘रोड शो’ ने हीरावाडी, हाटकेश्वर, मणिनगर, दनिलिम्दा, जीवराज पार्क, घाटलोदिया, नारनपुरा और साबरमती सहित शहर के विभिन्न हिस्सों को कवर किया।
विज्ञापन


अहमदाबाद शहर के साथ-साथ गांधीनगर-दक्षिण की 13 विधानसभा सीट पर भी पीएम मोदी ने जनता का आशीर्वाद लिया। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में  गुरुवार को 89 सीट के लिए मतदान हुआ। दूसरे चरण में शेष 93 सीट के लिए मतदान पांच दिसंबर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें