फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल्या गारंटर मामले को मोदी तक पहुंचाऊंगी: मेनका

Sun, 22 May 2016 07:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभ्ाीत

सार

  • महिला सुरक्षा के सवाल पर यूपी सरकार पर साधा निशाना
  • मोबाइल बनेगा महिला उत्पीड़न में मददगार
विज्ञापन
मेनका गांधी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा कि विजय माल्या के चक्कर में बिलसंडा क्षेत्र के किसान मनमोहन सिंह की हुई फजीहत मामले को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संज्ञान में लाएंगी। उनका पूरा प्रयास होगा कि आगे कोई अन्य किसान परेशान न हो सके। उन्होंने महिला सुरक्षा के सवाल पर यूपी की सपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसका रवैया महिलाओं के प्रति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


शहर के शंकर साल्वेंट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि किसान मनमोहन के साथ बैंक ने भद्दा मजाक किया है। इससे उसका पूरा परिवार मानसिक तनाव से गुजरा है। बैंक की यह कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। वह दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पूरे मामले से अवगत कराएंगी।

उनका प्रयास होगा कि इस मामले की गहराई से जांच हो और जिस स्तर पर यह गलती हुई है उसके खिलाफ कार्रवाई हो। मेनका गांधी ने आशंका जताई कि माल्या को हुए लोन में फर्जीवाड़ा भी हो सकता है। इसलिए वह इसकी गहराई से जांच कराने का प्रयास करेंगी, जिससे मनमोहन सिंह जैसा दूसरा कोई निरीह व्यक्ति परेशान न हो सके।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मोबाइल बनेगा महिला उत्पीड़न में मददगार

maneka gandhi
केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने महिला सुरक्षा के बहाने यूपी सरकार पर यहां निशाना साधा। मेनका ने कहा कि उत्पीड़न की शिकार महिलाएं जब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जाती हैं तो अक्सर पुलिस उनसे ठीक व्यवहार नहीं करती। इसकी तमाम शिकायतें मिलती हैं।

महिलाओं से छेड़छाड़ व उत्पीड़न आदि की घटनाओं को रोकने के केंद्र सरकार एक जनवरी से हर मोबाइल में एक पैनिक बटन की व्यवस्था कर रही है, जिसके दबाते ही पुलिस अलर्ट हो जाएगी और मौके के लिए रवाना हो जाएगी।

इसके अलावा महिला के ईर्द-गिर्द के दस मोबाइलों पर भी महिला को बचाने के लिए अलार्म बजेगा। हर गांव में एक महिला वालंटियर भी रखीं जाएंगी। इसकी तैयारी चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें