फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharmishtha Mukherjee: 'मैं न्याय की मांग करती हूं', प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने राहुल को लिखा खुला खत

Sat, 10 Feb 2024 08:59 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sharmishtha Mukherjee: कांग्रेस के दिवंगत नेता प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने वायनाड सांसद राहुल गांधी को खुला खत लिखा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनके समर्थ और अन्य लोग उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल रहे हैं। 
विज्ञापन
शर्मिष्ठा मुखर्जी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को खुला पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके समर्थक उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल कर रहे हैं। यही नहीं, उनके पिता के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। बता दें कि शर्मिष्ठा की नई किताब का हाल ही में विमोचन हुआ है। इस किताब में उन्होंने दावा किया है कि प्रणब का मानना था कि राहुल को अभी परिपक्व होना बाकी है। तबसे वह विपक्षी पार्टी के निशाने पर आ गई हैं। 

विज्ञापन

शर्मिष्ठा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पन्नों का खुला पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि उनके लिए खासतौर पर एक सोशल मीडिया यूजर नवीन शाही ने अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया है। जिसे कांग्रेस के कई नेता फॉलो करते हैं। 

'कांग्रेस से न कोई प्रतिक्रिया मिली, न कार्रवाई की गई'
इसमें उन्होंने आगे लिखा है कि शाही ने उन्हें और उनके पिता के लिए अपशब्दों और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और यौन प्रकृति की अपमानजक टिप्पणी पोस्ट की है। शर्मिष्ठा ने लिखा, मैं पूरी तरह से हैरान हूं। मैं (कांग्रेस महासचिव) जयराम रमेश और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और आपको एक्स पर टैग करके इस मुद्दे को आपके ध्यान में लायी। लेकिन मुझे लगता है कि इस पत्र को लिखने तक मुझे न तो कोई प्रतिक्रिया मिली है और न ही उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

'एक महिला के रूप में न्याय की मांग करती हूं'
उन्होंने कहा, आप (राहुल गांधी) न्याय (भारत जोड़ो न्याय यात्रा) की बात कर रहे हैं। भारत की एक आम नागरिक के रूप में मैं आपसे न्याय मांग करती हूं। यह नफरती व्यवहार एक ऐसे व्यक्ति की ओर से किया गया है, जो आपके संगठन के साथ किसी न किसी रूप में जुड़ा है। मैं एक महिला के रूप में न्याय की मांग करती हूं, जिसके पिता के लिए यौन अर्थों वाले घृणित शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

'अपने सोशल मीडिया प्रमुख पर भी करें कार्रवाई'
शर्मिष्ठा ने आगे लिखा, आप न्याय को लेकर गंभीर हैं, यह दिखाने के लिए कृपया नवीन शाही और उसके अपशब्दों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने वाले अन्य लोगों को इस तरह की भाषा और अपशब्दों की अनुमति देने के लिए अपने सोशल मीडिया प्रमुख, संवाद प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई करें। आप यह साबित कीजिए कि न्याय का आपका वादा सिर्फ एक खोखला चुनावी नारा नहीं है। 

'मिस्टर राहुल गांधी, ये आपके समर्थक हैं....'
उन्होंने 'एक्स' पर शाही और अन्य लोगों की टिप्पणियों के कई स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को भी टैग किया गया है। शर्मिष्ठा ने लिखा, बहुत हो गया। जयराम रमेश सर, क्या यह मेरे सवालों के लिए आपका जवाब है। मैं कांग्रेस की मौजूदा विचारधारा या कामकाम पर क्यों सवाल उठा रही हूं? मिस्टर राहुल गांधी- ये आपके समर्थक हैं। भारत की सबसे पुरानी पार्टी को इस स्तर तक ले जाने के लिए आपको सलाम। शर्म करो। 
विज्ञापन

राहुल की नेतृत्व क्षमता पर उठाया था सवाल
उन्होंने अपने पत्र की शुरुआत यह कहते हुए की कि उन्होंने इस मीहने की शुरुआत में आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावनाओं पर टिप्पणी की थी। पिछले हफ्तों जयपुर साहित्य महोत्सव में जयललिता ने कहा था कि उनकी पूर्व पार्टी को पिछले दो लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी की पार्टी की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठाया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें