फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'मुझे भी धमकी भरे फोन आते हैं', सीएम सिद्धारमैया ने किया खुलासा, पुलिस को दिए जांच के निर्देश

Fri, 02 May 2025 02:28 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांड्या

सार

विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर को कथित तौर पर धमकी भरे फोन आने का मामला सामने आने के बाद सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मुझे भी धमकी भरे फोन आते हैं, तो मैं क्या करूं? हमने पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस से कहा है कि वे धमकी भरे फोन करने वालों का पता लगाएं और उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया को भी फोन पर धमकियां मिल रही हैं। विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर को धमकी भरे फोन आने का मामला सामने आने के बाद सीएम सिद्धारमैया ने यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मुझे भी धमकी भरे कॉल आए हैं। मैंने पुलिस से इसके पीछे वालों का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर को कथित तौर पर धमकी भरे फोन आने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि मुझे भी धमकी भरे फोन आते हैं, तो मैं क्या करूं? हमने पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस से कहा है कि वे धमकी भरे फोन करने वालों का पता लगाएं और उनके खिलाफ कार्रवाई करें। हां, मुझे भी धमकी भरे फोन आए हैं।

ये भी पढ़ें: मंगलूरू में सुहास शेट्टी की सरेआम हत्या के बाद बढ़ा तनाव; सियासत भी शुरू
विज्ञापन


मंगलूरू मामले के आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे
सीएम ने कहा कि पुलिस को निर्देश दिया गया है कि मंगलूरु में राउडी शीटर सुहास शेट्टी की हत्या में शामिल अपराधियों का जल्द से जल्द पता लगाया जाए और उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। हमें अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चला है। शेट्टी को गुंडा कहा जाता था। इसकी जांच होनी चाहिए। हत्या के बाद मैंने पुलिस से बात की और हमने एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था को मंगलूरू भेजा है। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि यह पूर्वनियोजित है या नहीं, यह अभी पता नहीं चल पाया है। जांच पूरी होने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। भाजपा हमेशा राजनीति करने के लिए ऐसी घटनाओं की तलाश में रहती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  सीएम सिद्धारमैया ने जातीय जनगणना पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, जानें किस नेता को दिया श्रेय

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर उठाए सवाल
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सीएम ने भाजपा से सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां गए थे, क्या यह सुरक्षा चूक नहीं है? मुझे बताया गया कि जिस स्थान पर आतंकी हमला हुआ, वहां एक भी पुलिस या सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। अगर वहां कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था, तो इसका क्या मतलब है? सैकड़ों पर्यटक वहां जाते हैं, क्या ऐसी जगह पर पुलिस मौजूद नहीं होनी चाहिए?

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें