फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: दिनभर चले सियासी ड्रामे के बाद YSRTP प्रमुख शर्मिला को मिली जमानत, कार समेत उठा ले गई थी पुलिस

Wed, 30 Nov 2022 06:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, तेलंगाना

सार

नामपल्ली में 14 अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने वाईएसआरटीपी प्रमुख शर्मिला को निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दी। जिस समय पुलिस ने शर्मिला रेड्डी को हिरासत में लिया था वह एक एसयूवी के अंदर बैठी हुई थी।
विज्ञापन
वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी की छोटी बहन व वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की प्रमुख वाईएस शर्मिला को मंगलवार को चले सियासी ड्रामे के बाद देर शाम जमानत मिल गई। उन्हें पंजागुट्टा पुलिस ने एसयूवी में सवार शार्मिला को कार समेत हिरासत में ले लिया था। आरोप है कि पुलिस ने जबरन कार का दरवाजा तोड़ा और उन्हें वाहन से बाहर निकाला। थाना ले जाते समय उनके कुछ समर्थक भी साथ थे। 
विज्ञापन


नामपल्ली में 14 अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने वाईएसआरटीपी प्रमुख शर्मिला को निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दी। जिस समय पुलिस ने शर्मिला रेड्डी को हिरासत में लिया था वह एक एसयूवी के अंदर बैठी हुई थी। पुलिस उनकी कार को क्रेन से खींचकर थाना ले गई। मंगलवार शाम को उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। रेड्डी उस दौरान अपनी कार में सवार होकर मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के आवास का घेराव करने के लिए प्रगति भवन आ रही थीं। उन्हें सोमाजीगुड़ा से हिरासत में लिया गया और हैदराबाद के एसआर नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वह तेलंगाना के सीएम केसीआर के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कार के अंदर बैठी हुई थीं। शर्मिला के पति अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने जबरन कार का दरवाजा तोड़ा और उन्हें बाहर निकाला। शर्मिला की मां वाईएस विजयम्मा ने उनकी बेटी से मिलने नहीं दिए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया।

 केसीआर की सरकार भारत में सबसे भ्रष्ट सरकार
वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला ने कहा कि केसीआर की पार्टी स्वार्थी, महत्वाकांक्षी लोगों से भरी हुई है जिनका मकसद सिर्फ पैसा कमाना है। केसीआर की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। कालेश्वरम परियोजना सबसे बड़ा घोटाला है। इन सभी मुद्दों को उजागर करने वाले हम ही हैं। आगे कहा कि आज केसीआर भारत के सबसे अमीर राजनेता हैं। भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार केसीआर का एकमात्र मकसद मेरी पदयात्रा को विफल करना है क्योंकि वह किसी भी कीमत पर मेरी पदयात्रा को रोकना चाहते हैं।
विज्ञापन

 
सीएम की बहन को क्रेन से कार संग उठा ले गई पुलिस

आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी की छोटी बहन व वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की प्रमुख वाईएस शर्मिला को हैदराबाद पुलिस ने उनकी कार समेत क्रेन से उठा लिया। वह ड्राइविंग सीट पर ही बैठी रहीं। बाद में, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वह वारंगल में पदयात्रा के दौरान हुए हमलों के विरोध में मार्च निकालकर सीएम हाउस का घेराव करने पहुंची थीं। 
विज्ञापन

-वाईएसआरटीपी का गठन शर्मिला ने 8 जुलाई, 2021 को किया था। 
-सीएम के चंद्रशेखर राव और उनकी पार्टी टीआरएस के खिलाफ वह मुखर रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें