फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: सड़क पार कर रही महिला पर हमला, शख्स ने कई बार किया चाकू से वार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Fri, 27 May 2022 11:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

हैदराबाद में एक महिला पर एक शख्स ने हमला कर दिया और उस पर कई बार चाकू से वार किया। हमलावर महिला का पड़ोसी है और दोनों शहर के हफीज बाबा नगर में रहते हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर शख्स महिला पर पीछे से हमला करता है। इस दौरान वहां कई लोग मौजूद थे लेकिन कोई भी महिला की मदद करने के लिए आगे नहीं बढ़ा।

पीड़ित महिला की पहचान सैयद नूर बानो (48) के रूप में हुई है। फिलहाल ओवैसी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। महिला एक विधवा है और उसके बच्चे भी हैं। महिला की एक बेटी ने बताया कि हमलावर पहले से मेरी मां का पीछा करता था।
विज्ञापन


महिला की बेटी ने बताया कि हमने इसे लेकर शिकायत भी दर्ज कराई थी। वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर की तलाश की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि पिछली शिकायत का दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद निपटारा कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें