बड़े भाई का टेलिविजन के रिमोट को न देना छोटी बहन को इस तरह नागवार गुजरा कि उसने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी।
13 साल की ज्योतसाना के पिता प्रकाश प्राइवेट कंपनी में काम करते है वही मां हाउस वाइफ है।
दरअसल बड़े भाई से झगड़े के बाद वह इतनी आहत हुई कि उसने अपनी जान ही दे दी। घटना रविवार की है। मां किचन में खाना बना रही थी वहीं । इस दौरान ज्योतसाना का भाई के साथ टीवी रिमोट को लेकर बहस हुई।
जब बड़े भाई ने रिमोट देने से इनकार कर दिया तो वह कमरे में गई खिड़की के सहारे दुप्पटे से खुद को फांसी लगा ली।
जब काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिवार वालों ने उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिवार ने दरवाजा तोड़ दिया। इस दौरान परिवार ने उसे लटका हुआ पाया। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित किया गया। ज्योतसाना ने फांसी से पहले कोई सूइसाइड नोट नहीं छोड़ा।