कुकटपल्ली पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 35-40 साल की उम्र का दिखने वाला यह शख्स बिना टिकट खरीदे स्टेशन में घुसा। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गया, कुछ देर इंतजार किया और आने वाली ट्रेन के सामने कूद गया।
हैदराबाद में एक अज्ञात व्यक्ति ने चलती मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह घटना मूसापेट स्टेशन पर गुरुवार की देर रात हुई। सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति कथित तौर पर ट्रेन के सामने कूदता हुआ नजर आ रहा है। ट्रेन दो नंबर प्लेटफॉर्म पर आ रही थी।
कुकटपल्ली पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 35-40 साल की उम्र का दिखने वाला यह शख्स बिना टिकट खरीदे स्टेशन में घुसा। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गया, कुछ देर इंतजार किया और आने वाली ट्रेन के सामने कूद गया। कई चोटों के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।