फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: भारत सरकार के सीसीए कार्यालय में हैकर्स ने लगाई सेंध, रैंसमवेयर से किया हमला

Fri, 06 Jan 2023 07:04 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अमरावती

सार

कंप्यूटर सिस्टम में उपलब्ध बुनियादी जानकारी प्रभावित हुई है, लेकिन मुख्य सर्वर सुरक्षित है। अधिकारी ने इस पर अपने मुख्यालय को अलर्ट कर दिया है और साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में संचार लेखा नियंत्रक (सीसीए) के कार्यालय में हैकरों ने कुछ कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगा दी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि हैकरों ने फिरौती की मांग को लेकर रैंसमवेयर से कंप्यूटरों पर हमला किया। कार्यालय के कर्मचारियों ने गुरुवार को अपने सिस्टम में अचानक एक झंडा दिखने लगा। हैकरों ने रैंसमवेयर से सिस्टम को हैक कर लिया गया था।

विज्ञापन


सीसीए संचार विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत आता है, जिसका आंध्र प्रदेश सर्किल कार्यालय विजयवाड़ा में स्थित है। सीसीए के विनोद कुमार ने बताया कि इस साइबर हमले में कोई महत्वपूर्ण डेटा चोरी नहीं हुआ क्योंकि उनका सर्वर सुरक्षित पाया गया।

आगे विनोद कुमार ने कहा कि कंप्यूटर सिस्टम में उपलब्ध बुनियादी जानकारी प्रभावित हुई है, लेकिन हमारा मुख्य सर्वर बरकरार है। हमने इस पर अपने मुख्यालय को अलर्ट कर दिया है और साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। सिटी साइबर क्राइम इंस्पेक्टर श्रीनिवास राव ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक हैकिंग के स्रोत की पहचान नहीं की है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम इंस्पेक्टर ने कहा कि हैकिंग स्पष्ट रूप से फिरौती के लिए की गई क्योंकि हैकर्स ने सिस्टम पर एक झंडा पोस्ट किया था। लेकिन अब तक, उस पर आगे कोई संचार नहीं हुआ है। आईटी कर्मचारी तुरंत हरकत में आ गए और आगे उल्लंघनों को रोकने के लिए सुधारात्मक उपाय शुरू कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें