हैदराबाद कमिश्नर की टास्क फोर्स ने डोमलगुडा पुलिस के साथ मिलकर बैंक डकैती में शामिल चार लोगों को पकड़ा है। आरोपियों ने तीन तीन जुलाई को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पीड़ित से उस वक्त सात लाख रुपये लूट लिए थे, जब वह पीएनबी एटीएम में नकदी जमा कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 3.25 लाख रुपये बरामद किए गए है। साथ ही उनके पास से एक चार पहिया और एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई सामग्री भी बरामद कर ली गई है।