फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद : ब्लाउज को लेकर पति से हुई तकरार, पत्नी ने कमरे में जाकर कर दिया ख्वाहिश का दर्दनाक अंत

Mon, 06 Dec 2021 02:17 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, हैदराबाद

सार

हैदराबाद में एक 36 वर्षीय महिला ने उसकी पसंद के अनुसार ब्लाउज नहीं सिलने को लेकर दर्जी पति के साथ हुए झगड़े और मारपीट के बाद अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
suicide - सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक 36 वर्षीय महिला ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि उसे उसके ब्लाउज की सिलाई पसंद नहीं थी। महिला ने अपने पति से सिलाई सुधारने के लिए कहा था। परंतु महिला के पति ने सिलाई सुधारने में आनाकानी की। बस इस मामूली सी बात पर दोनों के बीच हुए झगड़े का अंत काफी दर्दनाक हुआ। 

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला अपने घर में शनिवार को फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उन्होंने बताया कि महिला का पति पेशे से दर्जी है। अब तक हुई जांच में सामने आया है कि महिला ने शनिवार को अपने पति के साथ कथित तौर पर झगड़ा किया था, क्योंकि उसे अपने ब्लाउज की सिलाई पसंद नहीं आ रही थी। 

वह चाहती थी कि पति उसके ब्लाउज की सिलाई उसके बताए अनुसार सुधारकर दे। परंतु पति ने ऐसा नहीं किया। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले तो तीखी बहसबाजी हुई, जो धीरे-धीरे झगड़े और मारपीट में बदल गई। पुलिस के अनुसार इस दौरान महिला को चोट भी लगी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला अपने कमरे के अंदर गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो जबरन दरवाजा खोला गया। लेकिन जब दरवाजा खुला तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें