फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai : पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से दिया धक्का, महिला की मौत

Thu, 14 Jan 2021 11:29 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई लोकल ट्रेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर कर रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से कथित रूप से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर को चेम्बुर और गोवंडी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मानखुर्द इलाके में रहने वाला 31 वर्षीय आरोपी श्रमिक है और उसकी 26 वर्षीय पत्नी भी श्रमिक थी। दोनों का विवाह दो महीने पहले ही हुआ था। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी ने बताया कि दोनों सोमवार को पीड़िता की सात वर्षीय बेटी के साथ सफर कर रहे थे। पीड़िता की यह दूसरी शादी थी। यह बच्ची पीड़िता की पहली शादी के दौरान हुई थी।

उन्होंने कहा कि दंपति रेल के एक डिब्बे के दरवाजे पर खड़ा था। अधिकारी ने बताया कि महिला जब चलती ट्रेन से बाहर देख रही थी, तो उसके पति ने उसे पकड़ा और फिर कथित रूप से उसे छोड़ दिया, जिसके बाद वह पटरियों पर गिर गई।
विज्ञापन


जब ट्रेन गोवंडी स्टेशन पर रुकी, तो उसी डिब्बे में दंपति के पास खड़ी एक महिला नीचे उतरी और उसने रेलवे पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़कर घटनास्थल पर ले गई, जहां उसकी पत्नी घायल अवस्था में बेहोश पड़ी थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी घटना के समय नशे में था या नहीं। उन्होंने बताया कि महिला की बेटी को उसके संबंधियों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें