फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : ममता कुलकर्णी के पति ने उगले राज, ड्रग माफिया को भारतीय ऑपरेटर देते हैं हवाला का पैसा

Sat, 10 Apr 2021 04:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली/न्यूयॉर्क।

सार

  • मैक्सिको जेल में बंद है गोस्वामी, अमेरिका में वांछित हैं तीनों तीनों तस्कर
विज्ञापन
ममता कुलकर्णी - फोटो : instagram/mamtakulkarni201972_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी मादक पदार्थ प्रवर्तन प्रशासन (डीईए) द्वारा प्रत्यर्पित बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के पति विकी गोस्वामी की निशानदेही पर ऐसे कई ड्रग तस्करों की अमेरिका को तलाश है, जो अभी भारतीय उपमहाद्वीप में नशे का कारोबार चला रहे हैं।

विज्ञापन


गोस्वामी हालांकि अभी न्यूयॉर्क की जेल में बंद है, लेकिन बताया जाता है कि तीन भारतीय कनाडा स्थित ब्रिटिश कोलंबिया से ऑपरेट कर रहे हैं। ये तीनों डीईए की मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल हैं।

बताया जाता है कि जांच एजेंसी के शीर्ष अधिकारियों को मेक्सिको के सिनालोआ ड्रग कार्टेल से जुड़े मुख्य मनी लाउंड्रर बख्शीष सिंह की सरगर्मी से तलाश है।

डीईए के मुताबिक भारतीय मूल के बख्शीष पहले अंतरराष्ट्रीय हवाला रिंग लीडर कनाडा निवासी गुरुकरण सिंह के लिए काम करता था। गुरुकरण को सिनालोआ ड्रग कार्टेल को लाखों डॉलर देने के आरोप में एजेंसी ने कुछ साल पहले लॉसएंजलिस से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


भारतीय सूत्रों ने बताया है कि बख्शीष सिंह और उसके दो सहयोगी बलवंत राय भोला और संजीव भोला कनाडा या पंजाब में छुपे हो सकते हैं। डीईए की वांछितों की सूची में बलवंत और संजीव भोला का नाम भी शामिल है, जो ड्रग कार्टेल के इशारे पर काम करता है। बख्शीष के अलावा संजीव और बलवंत के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश के आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें