फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल में भारी मात्रा में हथियार गोलाबारूद बरामद, पुलिस ने गुप्त सूचना पर मारा छापा, दो गिरफ्तार

Thu, 01 Dec 2022 09:01 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

अधिकारी के मुताबिक एक गुप्त सूचना के बाद बुधवार देर रात को छापे के दौरान इस मकान के मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काशीपुर इलाके में एक मकान से पुलिस ने भारी मात्रा में ‘गन पाउडर’, साकेट बम और आग्नेयास्त्र बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक एक गुप्त सूचना के बाद बुधवार देर रात को छापे के दौरान इस मकान के मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा, काशीपुर थाना क्षेत्र के नातापुकुर इलाके में नबीरूल मोल्ला के घर से हमने 15 किलोग्राम गन पाउडर, एक बंदूक, बम बनाने में काम आने वाले धातु के 17 खाली बक्से और एक अर्धनिर्मित बंदूक जब्त की। 

इसके बाद मोल्ला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि बंगाल में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले लगातार हथियारों और बमों की बरामदगी हो रही है। इसको लेकर विपक्षी दल भी ममता सरकार के खिलाफ हमलावर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें