फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: सीबीआई जांच को लेकर ममता बनर्जी का केंद्र पर निशाना, नादिया दुष्कर्म पर दिया ऐसा बयान

Mon, 11 Apr 2022 10:21 PM IST
Amit Mandal एएनआई, कोलकाता

सार

ममता बनर्जी ने केंद्र को चेताते हुए कहा कि सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल कर आप कितनी भी साजिश कर लें, हमें कमजोर न समझें।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आज एक बार फिर जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। कोलकाता में एक कार्यक्रम में ममता ने कहा कि लोगों की हत्याओं को लेकर दिल्ली, यूपी, राजस्थान, असम और बिहार में कितनी सीबीआई जांच हुई है? कितने नेताओं को गिरफ्तार किया गया? सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल कर आप कितनी भी साजिश कर लें, हमें कमजोर न समझें।

विज्ञापन


इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि नादिया नाबालिग दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच सीबीआई करेगी। नादिया नाबालिग दुष्कर्म और हत्या मामले पर ममता ने कहा, आपको कैसे पता चलेगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था या वह गर्भवती थी या उसका प्रेम प्रसंग था या वह बीमार थी? यहां तक कि परिवार को भी पता था कि यह प्रेम प्रसंग है। अगर कोई जोड़ा किसी रिश्ते में है, तो मैं उन्हें कैसे रोक सकती हूं? यह यूपी नहीं है कि मैं लव जिहाद के नाम पर कुछ भी कर दूं। 



विज्ञापन



5 अप्रैल को हुई थी लड़की की मौत
5 अप्रैल को 14 साल की एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह एक जन्मदिन पार्टी में गई थी जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के नेता के दवाब में बिना पोस्टमार्टम कराए लड़की का जबरन अंतिम संस्कार करवा दिया। तृणमूल कांग्रेस के इसी नेता के 21 साल के बेटे ब्रज गोपाल गोआला के बेटे पर लड़की का रेप करने का आरोप है। 

पीड़िता की मां के मुताबिक, 4 अप्रैल शाम चार बजे के करीब आरोपी उनकी बेटी को पार्टी में लेकर गए। वहां समर गोआला के बेटे ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। जो लोग मेरी बेटी को छोड़ने आए थे उन्होंने हमें धमकी दी कि अगर हमने अपना मुंह खोला तो हम घर को आग लगा देंगे। उस वक्त हम डर गए थे इसलिए हमने कुछ नहीं बोला, लेकिन अब हमें न्याय चाहिए।

ममता का भाजपा पर हमला 
भाजपा पर इस मामले को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हर सुबह बीजेपी ये तय करती है कि मीडिया में क्या हेडलाइन चलेगी। कितने बार इन लोगों ने तेल की कीमतों पर बात की है या दिल्ली दंगों पर या एनआरसी पर बात की है?

टीएमसी नेता का बेटा गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में जन्मदिन के बहाने घर बुलाकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के आरोप में टीएमसी नेता का बेटा गिरफ्तार किया गया है। मृतक 14 वर्षीय बच्ची 9वीं कक्षा की छात्रा थी। प्राथमिकी के मुताबिक टीएमसी नेता समर गोआला के बेटे ब्रजगोपाल गोआला ने बच्ची को उसके दोस्तों के साथ जन्मदिन पर अपने घर बुलाया, जहां उसे जबरन शराब पिलाई गई और बाद में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन


अत्यधिक रक्त स्राव की वजह से पांच अप्रैल को बच्ची की मौत हो गई। सात दिन के बाद केस दर्ज कराया गया है। परिवार ने मौत के बाद जबरन अंतिम संस्कार का आरोप भी लगाया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, यह प्रेम प्रसंग का मामला है, रेप नहीं हुआ। वहीं राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मामले की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें