पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आज एक बार फिर जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। कोलकाता में एक कार्यक्रम में ममता ने कहा कि लोगों की हत्याओं को लेकर दिल्ली, यूपी, राजस्थान, असम और बिहार में कितनी सीबीआई जांच हुई है? कितने नेताओं को गिरफ्तार किया गया? सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल कर आप कितनी भी साजिश कर लें, हमें कमजोर न समझें।
पीड़िता की मां के मुताबिक, 4 अप्रैल शाम चार बजे के करीब आरोपी उनकी बेटी को पार्टी में लेकर गए। वहां समर गोआला के बेटे ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। जो लोग मेरी बेटी को छोड़ने आए थे उन्होंने हमें धमकी दी कि अगर हमने अपना मुंह खोला तो हम घर को आग लगा देंगे। उस वक्त हम डर गए थे इसलिए हमने कुछ नहीं बोला, लेकिन अब हमें न्याय चाहिए।
ममता का भाजपा पर हमला
भाजपा पर इस मामले को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हर सुबह बीजेपी ये तय करती है कि मीडिया में क्या हेडलाइन चलेगी। कितने बार इन लोगों ने तेल की कीमतों पर बात की है या दिल्ली दंगों पर या एनआरसी पर बात की है?
टीएमसी नेता का बेटा गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में जन्मदिन के बहाने घर बुलाकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के आरोप में टीएमसी नेता का बेटा गिरफ्तार किया गया है। मृतक 14 वर्षीय बच्ची 9वीं कक्षा की छात्रा थी। प्राथमिकी के मुताबिक टीएमसी नेता समर गोआला के बेटे ब्रजगोपाल गोआला ने बच्ची को उसके दोस्तों के साथ जन्मदिन पर अपने घर बुलाया, जहां उसे जबरन शराब पिलाई गई और बाद में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।