भाजपा सांसद सुब्रमन्यम स्वामी ने महात्मा गांधी की हत्या पर चर्चा कराने की मांग की है। अक्सर अपने बयान से विवाद खड़ा करने वाले स्वामी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि सांसद समेत कई लोग यह कह रहे हैं कि गांधी जी के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। गांधी के हत्या के जुड़े सवालों पर सुप्रीम कोर्ट ने सांसद को लताड़ भी लगाई है।
उच्च सदन में शून्य काल के दौरान स्वामी के इस बयान पर कांग्रेस भड़क उठी। तब स्वामी ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह यहां महात्मा गांधी केअलावा किसी गांधी का नाम नहीं लेंगे।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ होने के बयान पर खासी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा है कि राहुल या तो इस बयान पर माफी मांगे या सजा भुगतें।