फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में भीषण हादसा, ट्रक से भिड़ी जीप, नौ श्रमिकों की मौत, 13 घायल

Thu, 25 Aug 2022 09:25 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

यह हादसा तुमकुर जिले में नेशनल हाईवे पर सीरा के निकट हुआ। दुर्घटना के शिकार हुए सभी जीप सवार दैनिक वेतनभोगी मजदूर थे। ये बेंगलुरु की ओर जा रहे थे। मृतकों में तीन बच्चे हैं। 

विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक से  गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर मिली है। एक जीप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में नौ श्रमिकों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए।  

यह हादसा तुमकुर जिले में नेशनल हाईवे पर सीरा के निकट हुआ। दुर्घटना के शिकार हुए सभी जीप सवार दैनिक वेतनभोगी मजदूर थे। ये बेंगलुरु की ओर जा रहे थे। मृतकों में तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व राहतकर्मी मौके पर पहुंचे और हताहतों को अस्पताल भेजा। एसपी राहुल कुमार शाहपुरवाड़ भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


जीप में सवार थे 24 लोग
पीटीआई के अनुसार श्रमिकों से भरी टैंपो ट्रैक्स जीप ट्रक से टकराने से यह हादसा हुआ। सूत्रों ने बताया कि जीप में 24 लोग सवार थे। इनमें से कई बच्चे थे। कर्नाटक के गृह मंत्री व तुमकु जिले के प्रभारी मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया कि उन्होंने जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से बात की है। पीड़ितों को तत्काल मदद पहुंचाने व घायलों का समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

पीएम ने जताया दुख, मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख
पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के आश्रित को दो दो लाख रुपये की सहायता घोषित की है। इसी तरह घायलों को 50-50 हजार की सहायता दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें