कार ने मारी स्कूटर सवार लोगों को जोरदार टक्कर
- फोटो : ANI
गुजरात के अहमदाबाद में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। एक कार से दो स्कूटर सवार लोग तेज गति से टकरा गए पर जोरदार टक्कर लगने के बावजूद स्कूटर सवार लोग बच गए।
यह पूरा वाकया एक सीसीटीवी में कैद हो गया। वीडियो देखने से साफ पता चल रहा है कि कार की टक्कर लगने के बाद स्कूटर सवार दोनों युवक उछलकर गिर पड़े और उनका स्कूटर बहुत दूर चला गया। पर सबसे अच्छी बात रही है कि इस टक्कर के बावजूद दोनों लोगों की जान बच गई। देखिए उस जोरदार टक्कर का पूरा वीडियो