गोधरा ट्रेन कांड के मुख्य आरोपी को एटीएस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : PTI
गुजरात एटीएस ने गोधरा ट्रेन कांड के मुख्य आरोपी फारूख भाना को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2002 में गुजरात के गोधरा में ट्रेन कांड में हुए फारूख भाना मुख्य आरोपी है। एटीएस फारूख भाना की पिछले दो-तीन महीने से लगातार तलाश कर रही थी। गुजरात क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त जेके भट्ट ने कहा कि फारूख भाना को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी हमें काफी दिनों से तलाश थी।
ATS was searching for him (Farooq Bhana) for 2-3 months & finally he was nabbed today: JK Bhatt, Jt CP, Crime Branch pic.twitter.com/C8dZ2RrujJ— ANI (@ANI_news) May 18, 2016