फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया : दोहरी नागरिकता को मंजूरी देने का कोई प्रस्ताव नहीं

Tue, 09 Feb 2021 06:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृह मंत्रालय, भारत सरकार - फोटो : ANI
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने मंगवार को लोकसभा में स्पष्ट किया कि विदेशों में बसे भारतीयों को दोहरी नागरिकता देने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है।  मंत्रालय ने सांसदों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में बताया कि बीते दो सालों व चालू साल में भूटान, चीन व म्यांमार सीमा से घुसपैठ की कोई घटना नहीं हुई। वहीं भारत-पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ के 61, बांग्लादेश सीमा से 1045, नेपाल सीमा से 63 मामले सामने आए। 

 
विज्ञापन


तमिलनाडु के 108 शिविरों में रहे श्रीलंका के तमिल शरणार्थी

मंत्रालय ने बताया कि तमिलनाडु के राहत व पुनर्वास आयुक्तालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के 108 शिविरों में 58,843 श्रीलंका से आए तमिल शरणार्थी रह रहे हैं। वहीं 34,135 श्रीलंकाई तमिल शरणार्थी कैंपों के अलावा अन्यत्र रह रहे हैं। इनकी जानकारी स्थानीय पुलिस को है। 54 श्रीलंकाई तमिल ओडिशा के मलकानगिरि में शरणार्थी शिविर में रह रहे हैं। 


20,600 एनजीओ के पंजीयन रद्द

गृह मंत्रालय ने यह भी बताया कि 2011 से अब तक विदेशी चंदे के नियमों के उल्लंघन के चलते 20,600 एनजीओ व संगठनों के पंजीयन रद्द किए गए हैं। 2018 से 2020 तक 1810 संगठनों के विदेशी चंदा नियमन कानूनों के तहत पंजीयन निरस्त किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें